सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ व पात्रता | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Application Form
झारखण्ड सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। इस योजना को भारतीय पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित किया जाता है।लेकिन वर्ष 2022 में इस योजना का संसोधन किया गया। जिसका नाम बदलकर बाद में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया।
राज्य में पात्र बालिकाओं को Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ लेने हेतु आवेदन करना होगा।
बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
झारखण्ड सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरम्भ किया है।
इस योजना के माध्यम से राज्य में पढ़ रही कक्षा 8वीं एवं 9 वीं की बालिकाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। योजना के माध्यम से कक्षा 10वीं, 11वीं और 12 वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000₹ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिकाओं को 20,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा।इस राशि से बालिकाएं उच्च स्तर की पढाई कर सकती हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ-साथ राज्य का भी नाम करेंगी। बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने और उन्हें बचाने के लिए एक अच्छी शिक्षा प्रदान करना ताकि वो आत्मनिर्भर और मजबूत बन सकें।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया
- जो भी लाभार्थी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाएं या फिर यहाँ पर हमने आपको आवेदन फॉर्म का pdf उपलब्ध कराया है। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- डाउनलोड करके आपको प्रिंटआउट लेना है, उसके बाद आप उसे ध्यान पूर्वक भरकर भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स मांगे गए हैं उन्हें साथ में अटैच कर देना है।
- सभी जानकारियां भरने के बाद आपको इस फॉर्म को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी या फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सबमिट करना है।
- इस प्रकार से आपका इस योजना में आवेदन हो जाएगा आगे की जानकारी के लिए आप सम्बंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
Savitribai Phule Kishori Samaridhi Yojana
| योजना का नाम | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना |
| राज्य | झारखण्ड |
| विभाग का नाम | महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग |
| उदेश्य | बालिकाओं के शिक्षा स्तर को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद करना |
| कुल आर्थिक सहायता | ₹40000 रु |
| किस्तों की संख्या | 6 किस्तें |
| आवेदन माध्यम | ऑफलाइन |
| आवेदन फॉर्म | डाउनलोड पीडीएफ |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेतु पात्रता
- आवेदन करने वाली बालिका झारखण्ड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- योजना के तहत यदि लाभार्थी बालिका का विवाह 18 वर्ष से पहले होता है तो उसे इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा। उसे इस योजना के तहत 20000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।
- SECC -2011 जनगणना के अंतर्गत आने वाले और अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की बालिकाएं योजना हेतु पात्र होंगी।
- आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए ,बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना जरुरी है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की महत्वपूर्ण सूचना
- इस योजना को अभी सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से ही भरा जा रहा है।
- जो भी इच्छुक बालिकाएं इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर वहां के संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- राज्य के कुछ जिलों में इसका लाभ दिया जाने लगा है।
- आवेदन हेतु अधिक जानकारी के लिए आप स्कूल, बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अंत्योदय कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली किस्ते
| किस्त | किस्तों का विवरण | आर्थिक सहायता |
| पहली किस्त | 8वीं कक्षा में | 2500₹ |
| दूसरे किस्त | 9वी कक्षा में | 2500₹ |
| तीसरी किस्त | 10वीं कक्षा में | 5000₹ |
| चौथी किस्त | 11वीं कक्षा में | 5000₹ |
| पांचवी किस्त | 12वीं कक्षा में | 5000₹ |
| छठी किस्त | 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद | 20000₹ |
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत 37 लाख परिवारों, जो कि जनगणना 2011 के अंतर्गत शामिल 27 लाख परिवारों और 10 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों के परिवार की बेटियों को इसका लाभ दिया जाएगा।
- जिन लाभार्थी बालिकाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें 2000₹ का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा जिससे वे अपनी शादी या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana से सम्बंधित प्रश्न
Q.1- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है ?
झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना को अपने राज्य में पढ़ रही बालिकाओं की शिक्षा में आर्थिक मदद करने के लिए शुरु किया गया है। जिसके माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ रही छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि दी जाएगी। जिससे वो अपनी पढाई में उपयोग कर सके।
Q.2- Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के लाभ क्या है ?
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं के लाभार्थियों को 6 किस्तों में कुल 40 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता की तौर पर दी जाएगी।
Q.3- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं ?
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana में आवेदन करने के लिए आवेदकर्ता के पास आधार कार्ड, अंत्योदय कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, स्कूल जाने का प्रमाण पत्र, SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र, आदि की ज़रूरत पड़ेगी।
Q.4- Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है ?
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना है उसके बाद उसे भरकर कार्यालय में सबमिट कर देना हैं।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ