Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना 2023 (PPP) | Harayana Parivar Pehchan Patra Yojana 2023 :

 हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023 (PPP)Harayana Parivar Pehchan Patra 2023 :

  

परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) भारत सरकार द्वारा जारी एक दस्तावेज है जो एक परिवार के सदस्यों के लिए पहचान और निवास के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। पीपीपी ग्राम पंचायत (ग्राम परिषद) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को और नगर निगम या नगर पालिका (शहरी स्थानीय निकाय) द्वारा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को जारी किया जाता है। इसमें परिवार के सभी सदस्यों का नाम, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरण शामिल होता है और इसे परिवार के मुखिया को जारी किया जाता है। पीपीपी का उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए पहचान और सत्यापन के साधन के रूप में किया जाता है, जैसे कि स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और पेंशन लाभ प्राप्त करना। इसका उपयोग विभिन्न अन्य उद्देश्यों के लिए पहचान और निवास के प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है, जैसे पासपोर्ट के लिए आवेदन करना या ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे हरियाणा परिवार पहचान पत्र क्या है, इसके लिए कैसे अप्लाई करना है, इस पहचान पत्र की क्या कुछ लाभ और विशेषताएं हैं साथ ही पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, परिवार पहचान पत्र लिस्ट चेक करना इत्यादि सभी की जानकारी हम आपको देंगे , अतः आप हमारे द्वारा दिए गए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें । ताकि आप संपूर्ण जानकारी समझ सके और आपके मन में कोई सवाल ना रह जाए ।

Family ID Haryana | Parivar Pehchan Patra Haryana

Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा किस उद्देश्य से शुरू किया गया कि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ राज्य के कितने लाभार्थी परिवारों को मिल रहा है । Mera Parivar Meri Pehchan Patra Yojana के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को 14 अंकों का एक विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जाता है जिसके माध्यम से राज्य सरकार यह आसानी से पता कर लेती है कि राज्य में चल रही सरकारी सेवाओं या सरकारी योजनाओं का लाभ राज्य के किन किन परिवारों को दिया जा रहा है । इस Family ID Haryana से आपकी पात्रता और जिसके आप हकदार हैं उन सभी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ आप तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा ।

Haryana Parivar Pehchan Patra बनवाने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर या सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से अपना आवेदन Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana के अंतर्गत कर सकते हैं ।

Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana New Update

हरियाणा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री संपर्क सिंह द्वारा हरियाणा के सभी नागरिकों से Haryana Parivar Pehchan Patra बनवाने के लिए निवेदन किया गया उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हरियाणा के लोगों के पास Mera Parivar Meri Pehchan Patra होना आवश्यक रहेगा । उन्होंने कहा कि जो सभी लोग अपना परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं वह जल्द से जल्द अपना हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनवा लें और यदि उन्होंने पहले से अपना परिवार पहचान पत्र बनवा रखा है तो अपने सभी जानकारी को ऑनलाइन खुद से या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट करवा ले ।

  • यहां तक कि यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना जैसी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में भी Parivar Pehchan Patra Haryana को अहम दस्तावेज के रूप में देखा जाएगा ।
  • हरियाणा के प्रत्येक नागरिकों के लिए Family ID Haryana बनवाना अनिवार्य है और यदि अब तक किसी नागरिक ने आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द अपना Haryana Parivar Pehchan Patra बनवाने के लिए आवेदन कर दें ।
  •  राज्य सरकार की बहुत सारी सरकारी योजनाओं को अब Haryana Parivar Pehchan Patra से लिंक कर दिया गया है जैसे की हम योजना ओल्ड एज पेंशन योजना, विडो पेंशन योजना, फैमिली पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मैरिज शगुन योजना, राशन कार्ड आवंटन के लिए अब परिवार पहचान पत्र एक अहम दस्तावेज बन चुका है साथ ही उन्होंने राशन कार्ड बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए भी हरियाणा परिवार पहचान पत्र को अहम दस्तावेज बताया ।

Haryana Parivar Pehchan Patra Scheme 2023

Haryana Parivar Pehchan Patra Scheme के अंतर्गत सामाजिक आर्थिक और जाती जनगणना (SECC – 2011 ) के आधार पर राज्य के लाभार्थियों को सेवाओं और योजना के सभी लाभों को वितरित किया जाएगा एवं इस आधार पर राज्य के लगभग 54 लाख परिवारों को Haryana Parivar Pehchan Patra Scheme का लाभ मिल सकेगा ।

हरियाणा सरकार परिवार की विशेष पहचान पत्र में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर योजना अंतर्गत परिवार की पात्रता की जानकारी को इकट्ठा करेगी और इस अनुसार उन्हें सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी , ऐसे में राज्य की जो भी इच्छुक लाभार्थी अपना Meraparivar Haryana identity card बनवाना चाहते हैं वह इसके अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन अन्यथा सीएससी केंद्रों के माध्यम से आवेदन दे सकते हैं ।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र की भूमिका

हरियाणा राज्य में परिवार पहचान पत्र की अहम भूमिका अब लागू हो चुकी है पहले अलग-अलग सरकारी सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको अनेकों प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता होती थी लेकिन अभी के मॉडल युग में ऐसा नहीं है अब आप राज्य सरकार के अधीन आने वाली सरकारी योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में Parivar Pehchan Patra Haryana का प्रयोग आसानी से कर सकते हैं । केबल हरियाणा परिवार पहचान पत्र में ही परिवार सहित बाकी दस्तावेजों की एकीकृत जानकारी मौजूद होगी जिसके लिए प्रदेश में 56 लाख परिवारों का डाटा जुटाया गया है जिसमें 18 लाख 28 हजार परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनने का काम तेजी से जारी है और बाकी बचे परिवारों को अगले चरण में इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत अगस्त की आंत तक राज्य के लगभग 20 लाख परिवारों को परिवार पहचान पत्र बनकर मिल जाएगा ।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना 2023 उद्देश्य

हरियाणा परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार का पूरा डाटा इकट्ठा रहेगा साथ ही जहां 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र होगा जिसका उद्देश्य नागरिक केंद्रित सेवाओं के वितरण के साथ-साथ भ्रष्टाचार कम करने और राज्य की नकली लाभार्थी का पता लगाने में पारदर्शिता प्रदान करनी रहेगी । Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana के अंतर्गत राज्य के लगभग 54 लाख परिवारों को बात लाभार्थी माना गया है एवं इस 14 अंकों की Family ID Haryana के जरिए पात्र लाभार्थी को सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं की स्वचालित डिलीवरी भी सुनिश्चित हो पाएगी ।


Meraparivar Haryana Identity Card के मुख्य तथ्य

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र 14 अंकों की यूनिक आईडी होगी जो हरियाणा के प्रत्येक परिवार को निर्गत किया जाएगा ।
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र में फैमिली हेड का नाम सबसे ऊपर लिखा रहेगा , इस योजना अंतर्गत पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड प्रत्येक परिवार को प्रदान किया जाएगा ।
  • इस कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण मौजूद होगा एवं यह उनके मोबाइल नंबर से भी लिंक होगी ।
  • परिवार पहचान पत्र संख्या के माध्यम से संबंधित सरकारी अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थी की पहचान आसानी से की जा सकेगी और उन्हें संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिया जा सकेगा ।
  • जो कोई व्यक्ति अपनी फैमिली डिटेल देखना चाहता है उन्हें इस क्रैडेंशियल की बदौलत meraparivar.haryana.gov.in पर लॉग इन करना होगा और परिवार का विवरण आसानी से देख सकेंगे ।
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लाभार्थी पेंशन भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं ।
  • Haryana Parivar Pehchan Patra Scheme के अंतर्गत प्रत्येक फैमिली को मॉनिटर किया जाएगा ताकि सही लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके ।
  • साथ ही परिवार में जब किसी सदस्य की मृत्यु होती है या किसी सदस्य का जन्म होता है तो उन्हें सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है इसकी जानकारी सॉफ्टवेयर के माध्यम से खुद-ब-खुद अपडेट हो जाएगी ।
  • हरियाणा में किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार के पास Mera Parivar Meri Pehchan Patra होना आवश्यक है ।
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा सॉफ्टवेयर भी डिवेलप किया गया है जिसके माध्यम से लाभार्थियों की पात्रता की जानकारी आसानी से देखी जा सकती है ।

Meraparivar Haryana Pahchan Patra 2023 के लाभ

  • परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 54 लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा ।
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक यूनिक 14 अंकों वाले नंबर दी जाएगी , यह नंबर राज्य के हर एक परिवार के लिए अलग-अलग होगी ।
  •  जिस परिवार का पहचान पत्र बना होगा उसको किसी भी सरकारी योजना या सरकारी सेवा में वरीयता दी जाएगी ।
  • Haryana Parivar Pehchan Patra Yojana के अंतर्गत जरूरतमंद और पात्र परिवारों का चयन आसानी से किया जा सकेगा ताकि किसी भी सरकारी योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों को ही मिल सके ।
  • परिवार पहचान पत्र के जरिए राज्य के लोगों को स्कूल कॉलेजों में एडमिशन लेने में सहायता मिलेगी और सरकारी साथ ही निजी नौकरी प्राप्त करने के लिए भी उन्हें परिवार पहचान पत्र की आवश्यकता होगी ।
  • इस कार्ड के बदौलत हर प्रकार की योजना में पारदर्शिता आएगी जिससे भ्रष्टाचार और घूसखोरी जैसे मामले भी कम होंगे ।
  • परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत जैसा कि हमने पहले भी बताया डाटा सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना यानी SECC 2011 से उठाया गया है ऐसे में जिन परिवारों का नाम इसमें मौजूद नहीं है वह परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर आवेदन कर सकते हैं ।
  • परिवार पहचान पत्र बन जाने के बाद सभी परिवार का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा जिससे जरूरत पड़ने पर कभी भी उन्हें आसानी से ऑनलाइन चेक और वेरीफाई किया जा सकता है ।
  • परिवार पहचान पत्र बन जाने के बाद सरकार द्वारा यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि वह परिवार राज्य के किस क्षेत्र में रहता है क्योंकि हर एक क्षेत्र के लिए कार्ड का नंबर अलग-अलग कोड के माध्यम से बनाया जाएगा ।
  • परिवार पहचान पत्र बन जाने के बाद पात्र लाभार्थी का पंजीकरण आसानी से संबंधित सरकारी योजना के अंतर्गत किया जा सकेगा ।

Family ID Haryana के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य के पहचान के लिए कोई दस्तावेज
  • वैवाहिक स्थिति

Family ID Haryana के अंतर्गत जुड़े मुख्य सरकारी योजना

वैसे तो हरियाणा परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत बहुत सारी सरकारी और गैर सरकारी संस्था को जोड़ा गया है इनमें से कुछ प्रमुख हैं जो निम्नलिखित हैं :-
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • विधवा पेंशन योजना 
  • विकलांग पेंशन योजना
  • मैरिज रजिस्ट्रेशन
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • वाहन संबंधित सेवाएं
  • ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित सेवाएं

परिवार पहचान पत्र दस्तावेज सत्यापन केंद्र

परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा 500 से भी अधिक केंद्रों की स्थापना राज्य के अलग-अलग स्थानों पर की जाएंगे जहां पर परिवार जाकर संबंधित दस्तावेज का सत्यापन आसानी से करवा सकेंगे । राज्य सरकार द्वारा अटल सेवा केंद्र, सरल केंद्र, तहसील और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक, गैस एजेंसी, स्कूल, कॉलेज, सरकारी और अर्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न जिलों में एजेंसी का स्थापन किया जाएगा । इन स्थानों पर राज्य के मूल निवासी आसानी से अपने परिवार पहचान पत्र विवरण को सत्यापित और अद्यतन कर सकते हैं ।

परिवार पहचान पत्र नामांकन करने के लिए मौजूद विकल्प 

परिवार पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए आपके पास तीन विकल्प मौजूद हैं या नहीं आप राज्य भर में तीन विकल्प का प्रयोग कर परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं । यहां से आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार की आवेदन शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है , परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित विकल्प मौजूद हैं –
  • सरल केंद्र :- राज्य सरकार के अधीन आने वाले अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से भी आप हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन दे सकते हैं ।
  • सीएससी सेंटर :- ग्राम उद्यमियों द्वारा चलाए जाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आप हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
  • पीपीपी ऑपरेटर :- राज्य के सभी पीपीपी (Parivar Pehchan Patra) काम के लिए पंजीकृत ऑपरेटर के माध्यम से भी आप हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं ।

Meraparivar Haryana Pahchan Patra List कैसे देखें?

चुकी हमने आपको पहले भी बताया मेरा परिवार मेरा पहचान पत्र हरियाणा योजना के अंतर्गत लाभार्थी की सूची सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC – 2011 ) के अनुसार तैयार की गई है , यानी अगर आपका या आपके परिवार का नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना 2023 में था तो आप हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी हैं , यदि आपका नाम SECC – 2011 की सूची में नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको परिवार पहचान पत्र के लिए आवेदन करना होगा जिसकी प्रक्रिया हमने आपको नीचे बताई हैं ।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदन कैसे करें ?

यदि आप अपना हरियाणा परिवार पहचान पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन आप एसडीएम कार्यालय, तहसील, ब्लॉक कार्यालय, स्कूल, राशन डिपो, गैस एजेंसी इत्यादि में जाकर परिवार पहचान पत्र फॉर्म भरकर कर सकते हैं ।

How To Apply Parivar Pehchan Patra Online ?

  •  सबसे पहले आपको परिवार पहचान पत्र हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट meraparivar.haryana.gov.in पर होगी ।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इसका होम पेज खोलकर आ जाएगा और होम पेज पर आपको योजना संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी । जैसा नीचे देख सकते हैं  
  •  यहां पर आप केवल योजना संबंधित जानकारी देख सकते हैं और आप यह जान सकते हैं कि परिवार पहचान पत्र के लिए कौन-कौन सी योजना के अंतर्गत इसका प्रयोग किया जा रहा है अभी तक राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प शुरू नहीं किया गया है ।
  •  जैसे ही राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन का कोई विकल्प शुरू किया जाता है हम उसकी जानकारी अपने इस ही आर्टिकल में अपडेट कर देंगे । तब तक के लिए आप हमारे इस पेज को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में बुकमार्क करके रख ले ( Bookmark आप Ctrl+D की सहायता से कर सकते हैं )

परिवार पहचान पत्र अपडेट कैसे करें ?

परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत आप ऑनलाइन आवेदन तो नहीं कर सकते हैं लेकिन इसके अंतर्गत आप अपने फैमिली के डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया हम नीचे विस्तार में बता रहे हैं ।


परिवार पहचान पत्र संशोधन करने के लिए आवश्यक शर्तें

नागरिकों द्वारा परिवार पहचान पत्र में किसी भी समय संशोधन किया जा सकता है लेकिन इसके लिए सरकार द्वारा कुछ शर्तें निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित हैं :-

  •  विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत समय-समय पर विभिन्न शर्तों के माध्यम से सत्यापन किया जाता है या सत्यापन आवश्यक रूप से किया जाता है, इसके लिए विभाग द्वारा परिवार के द्वारा प्रदान किए गए डाटा की पुष्टि की जाती है और सत्यापन पूरा होने के बाद परिवार के द्वारा प्रदान किए गए डाटा को सत्यापित माना जाता है । जिसके बाद सभी जानकारी जो पहले से विभाग द्वारा सत्यापित की गई है उनके अंतर्गत किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है ।
  •  नागरिक द्वारा हस्ताक्षर करने एवं पोर्टल पर पीपी दस्तावेज अपलोड करने के बाद सिर्फ एक बार ही संशोधन हरियाणा परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत किया जा सकता है ।

Haryana Parivar Pehchan Patra Helpline Number

वैसे तो हमने आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना से संबंधित लगभग सारी जानकारी दे दी है यदि आप सर भी कुछ पूछना या जानना चाहते हैं तो इसके हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं ।

Helpline Number :- 0172-3968400, 1800 2000 023 ( Time 8:00 AM-8PM , Monday to Saturday)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ