मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 | MP Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana |
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana:-हमारे देश मे बहुत से छात्र है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण, प्रतिभा होते हुवे भी अपनी रुचि या अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपने मनपसंद की कॉलेज मे दाखिल नहीं ले पते है ,इसी समस्या का समाधान करते हुवे मध्य प्रदेश की सरकार ने अपने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए आर्थिक रूप से मदत करने के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विधीयर्थी योजना ले कर आई है |इस योजना के माध्यम से मेधावी छात्रों को उनकी मन पसंद के कॉलेज मे आर्थिक मदत देकर दाखिल करवाया जाएग|इस लेख के माध्यम से हम आप सभी लोगों को इस योजना के ,उद्देश्य ,लाभ ,पंजीकरण ,पात्रता ,जरूरी दस्तावेज ,आदि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी के बारे मे सूचना प्रदान करने का प्रयास करूंगा |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का उद्देश्य
जैसे की आप लोग जानते है कि मध्य प्रदेश में बहुत से ऐसी छात्र छात्राये है जो उच्च शिक्षा प्राप्त तो करना चाहते है लेकिन आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण नहीं कर पाते है | इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मेधावी विद्यार्थी योजना को आरम्भ किया है इस योजना के ज़रिये राज्य के मेधावी विधार्थी को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना | इस योजना के ज़रिये तहत राज्य के मेधावी छात्रों को उच्ची शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उन्नति की ओर ले जाना | Medhavi Chhatra Yojana के ज़रिये मेधावी छात्र छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाना |
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के स्टेकहोल्डर
- मेरीटोरियस स्टूडेंट्स
- इंस्टिट्यूट
- स्कॉलरशिप वेरिफिकेशन ऑफिसर
- ऑफिस/कॉलेज डेजिग्नेटिड एस सैंक्शनिंग अथॉरिटी बाय द डिपार्टमेंट
- ऑफिसर/कॉलेजेस डेजिग्नेटिड एस डिसबर्सल अथॉरिटी बाय द डिपार्टमेंट
- स्कीम पीएमयू सेल ऑफ डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन
- एनआईसी – आईसीटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर
- नोडल बैंक – फॉर प्रोसेसिंग डिजिटल साइन इन पेमेंट ऑर्डर
Medhavi Chhatra Yojana के लाभ
- इस योजना का लाभ राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदान किया जायेगा |
- राज्य के जिन विधार्थियो ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है उनकी आगे की पढाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा |
- जिन छात्र छात्र छात्राओं ने सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हों उन्हें स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा |
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत शासकीय मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, निजी क्षेत्र के चिन्हित सभी मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- राज्य के सभी मेधावी छात्र छात्राओं को स्कालरशिप प्रदान करके उज्जवल भविष्य प्रदान करना ओर अपने देश को उन्नति की ओर ले जाना |
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana विभाग के लिए आवश्यक शर्तें
- विभाग द्वारा सभी पात्र संस्थान एवं कोर्स को पंजीकृत करना।
- सभी पंजीकृत संस्थानों को लॉगइन क्रैडेंशियल्स प्रदान करना।
- वह संस्थान जो मध्य प्रदेश में स्तिथ है उनके पास पहले से लॉगइन क्रैडेंशियल्स उपलब्ध है।
- सभी स्वीकृत संस्थानों को पहचानना, उनको पंजीकृत करना एवं उनको प्रशिक्षित करना।
- सभी सैंक्शनिंग अथॉरिटी को क्रिडेंशियल जारी करना।
- और सभी संस्थानों के संबंधित मंजूरी देने वाले अधिकारी को मैप करना।
- डिजिटल हस्ताक्षर ई भुगतान आदेश जारी करने पर वितरण प्राधिकरण की पहचान, पंजीकरण एवं प्रशिक्षण करना।
- वितरण प्राधिकरण के लिए क्रिडेंशल जारी करना।
- मंजूरी देने वाले प्राधिकरणों को संवितरण प्राधिकरण के साथ मैप करना।
- इस बात को सुनिश्चित करना कि वितरण प्राधिकरण के पास वैध डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र है और उन्हें डीएसपी का उपयोग के बारे में संवेदनशील बनाना।
मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत संस्थानों के कार्य
- योजना के बारे में छात्रों के अंतर्गत जागरूकता पैदा करना
- छात्रों को पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना
- मूल दस्तावेज, आधार संख्या, आधार संख्या से जुड़े बैंक खाते के विवरण और योजना के लिए छात्र की पात्रता और पात्रता तय करने वाले अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का सत्यापन करना।
- छात्रों से शुल्क का भुगतान करवाना।
- पंजीकृत छात्रों के आवेदन पत्र का सत्यापन करना।
- अपात्र आवेदनों को खारिज करना।
- उन आवेदनों को अस्थाई रूप से अस्वीकार करना जिन को सही करने की आवश्यकता है।
- यदि छात्र द्वारा शुल्क का पहले ही भुगतान किया जा चुका है तो छात्र को राशि वापस करना।
- मध्य प्रदेश से बाहर के लिए पोर्टल पर उपलब्ध दिया निर्देशों का पालन करना।
- उम्मीदवार की मंजूरी के लिए दस्तावेजों को डीटीई को भेजना।
Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana नोडल बैंक
- नोडल बैंक द्वारा पोर्टल से एकीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
- एकीकरण पोर्टल को आधार और खाता आधारित लेनदेन के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से बैंकिंग प्रणाली के साथ डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित भुगतान फाइल को इलेक्ट्रॉनिक रूप से साझा करने की अनुमति देगा।
- पोर्टल पर फाइल को बैंकिंग सिस्टम द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।
- एक कार्य दिवस के भीतर फाइल को संसाधित किया जाएगा।
- सफल भुगतान की स्थिति में बैंकिंग प्रणाली प्रतिक्रिया जोकि लाभार्थी खाता क्रेडिट तिथि, समय, राशि, लेनदेन संख्या, शिक्षण भुगतान और अस्वीकृति के लिए कारण ( अस्वीकृति के मामले में) प्रदान करेंगी।
- इसके अलावा भुगतान के आदेशों की ऑनलाइन निगरानी और समाधान के लिए बैंकिंग ऑनलाइन डैशबोर्ड और रिपोर्ट भी प्रदान करेगा।
Medhavi Chhatra Yojana की पात्रता
- इंजीनियरिंग हेतु जेईई मेंस परीक्षा में रैंक 150000 के अंतर्गत होने पर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग / महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर पूरी फीस एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर अधिकतम 150000 रुपए अथवा वास्तविक शिक्षण शुल्क में से जो भी कम हो प्रदान करेगी।
- मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए NEET – नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्र अथवा राज्य शासन के मेडिकल अथवा डेंटल महाविद्यालय के एमबीबीएस बीडीएस पाठ्यक्रम अथवा मध्य प्रदेश में स्थित किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- विधि की पढ़ाई करने के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट अथवा स्वयं के द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों को भी Madhya Pradesh Medhavi Chhatra Yojana 2020 का लाभ मिलेगा।
- भारत के समस्त विश्वविद्यालयों संस्थानों में संचालित किए जाने वाले ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम एवं डिग्री कोर्स जिसमें मास्टर डिग्री के साथ बैचलर डिग्री भी शामिल है – के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- राज्य सरकार के समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों में संचालित समस्त पाठ्यक्रम एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- Medhavi Chhatra Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपये से कम होनी चाहिए |
- राज्य के जिन मेधावी विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हों |
- सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हों |
मध्य प्रदेश मेधावी विधार्थी योजना के दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- 10 वीं कक्षा मार्क शीट
- 12 वीं कक्षा अंक पत्र
- कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में आवेदन कैसे करे?
- मध्य प्रदेश के जो इच्छुक लाभार्थी Medhavi Chhatra Yojana का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे |
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
- इस होम पर आपको Application का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन में से आपको Register On Portal (New Student ) के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Enter Your Details , Correspondence Address Details , आदि भरनी होगी ओर फिर घोषणा पत्र को पढ़कर सही का निशान लगाना होगा |
- सभी जानकारी फॉर्म में भरने के बाद आपको Check Form Verification के बटन पर क्लिक करना होगा |
- फिर आपको अपने फॉर्म को चेक करना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
हेल्पलाइन नंबर
- योग्यता मानदंडों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें: (0755) 2660-063

0 टिप्पणियाँ