Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Uttar Pradesh Mukhyamantri Yuva Swarozgar yojna 2023 : ऑनलाइन फॉर्म,एप्लीकेशन फॉर्म

 Uttar Pradesh Mukhyamantri Yuva Swarozgar  yojna 2023 : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023 ऑनलाइन ,आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म,




मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी है। यह योजना ग्रामोद्योग बोर्ड के व्यक्तिगत उद्यमियों को बैंकों से ऋण सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगी। राज्य सरकार का योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है की ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या दर को कम करना।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को उनके ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा जिससे वह। रहें युवाओं को उनके ही क्षेत्र में रोजगार को उपलब्ध करवाना है। जिससे उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों में न जाना पड़े।

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना 2023 से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। अतः योजना से जुडी अधिक जानकारी जानने के लिए हमारे इस लेख के अंत तक बने रहे।

मुख्यमंत्री रोजगार योजना 2023 

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी है। ताकि प्रदेश में जितने भी शिक्षित बेरोजगार युवा है उन्हें रोजगार मिल सके। सरकार द्वारा Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2023 के तहत लाभार्थी को 25 लाख की सहायता दी जाएगी।

जिसमें वे खुद के उद्योग खोल सकते हैं और दूसरे लोगो को भी रोजगार प्रदान कर सकते है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में उन बेरोजगार युवाओं को लाभ मिलेगा जो शिक्षित हो और खुद का व्यवसाय खोलने के इच्छुक रहते है। उम्मीदवार को राशि ऋण के तौर पर दी जाएगी जिसमें ब्याज़ दर काफी कम होगी।

लाभार्थी युवा को इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले यूपी सरकार द्वारा नियम के अनुसार पात्रता प्रमाण देना होगा। यदि युवा इस ऋण के लिए पात्र होगा तो ही उसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त होगा।

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana के तहत 25 लाख की वित्तीय सहायता तो दी ही जाएगी साथ में सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए की धन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागत की कुल राशि 25% की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी।

आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुडी जानकारी दे रहे हैं। और बताएंगे की कैसे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Yuva Swarozgar Yojana का आवेदन करके आप भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2023 का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि राज्य में बहुत से ऐसे युवा है जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार होते है और वह आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अपना खुद का रोजगार शुरू नहीं कर पाते । इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू किया है । इस योजना के ज़रिये राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना । इस Mukhyamantri Yuva Swarozgar Scheme 2023 के ज़रिये बेरोजगारी कि समस्या को कम करना । इस योजना के ज़रिये राज्य के लोग अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके । इस योजना के ज़रिये यूपी के बेरोजगार युवाओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना ।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विशेषताएं

  • Yuva Swarozgar Scheme के अंतर्गत प्राप्त हुए ऋण पर अधिकतम 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं आवेदक कम से कम हाई स्कूल पास होना चाहिए।
  • यदि आवेदक द्वारा किसी भी केंद्र या राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्राप्त की जा रही है तो वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक, वित्तीय संस्था एवं सरकारी संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे गए आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
  • ऑफलाइन माध्यम से भरे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ यूपी के सभी बेरोजगार युवाओ उठा सकते है ।
  • यह योजना यूपी के शिक्षित बेरोजगार युवाओ को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मदद करेगी ।
  • Uttar Pradesh Yuva Swarozgar Scheme 2023 के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा ।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्रदेश के 21% अनुसूचितजाति/ जनजाति के युवाओ को लाभ दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023 के तहत राज्य के पुरुष और महिलाओ को लाभ प्रदना किया जायेगा ।
  • युवाओं को उद्योग क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक और अन्य सर्विस सेक्टर में काम के लिए 10 लाख तक ऋण प्रदान किया जायेगा।
  • लोन प्राप्त करने में जो आवेदक कम लागत की इकाइयों पर काम कर रहा होगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश स्वरोजगार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज 

सीएम योगी द्वारा शुरू की गयी योजना का आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित किये गए हैं। आइये जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में दिए गए पॉइंट्स देखिये-

  • मोबाइल नंबर
  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • प्रोजेक्ट प्रोफाइल समरी
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (स्कूल या कॉलेज के सर्टिफिकेट)
उत्तर प्रदेश स्वरोजगार योजना के आवेदन के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना UP का आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित की गयी पात्रताओं को पूरा करना होगा। अगर आप इन पात्रताओं को किसी कारण से पूरा नहीं कर सकेंगे तो आप इस योजना का भी लाभ नहीं उठा पाएंगे। नीचे दिए गए कुछ पॉइंट्स के माध्यम से हमने आपको इस योजना की पात्रता के बारे में बताया हैं-

  • Uttar Pradesh Yuva Swarozgar Scheme 2023 के लिए आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। यदि किसी और राज्य का व्यक्ति यूपी में आकर निवास कर रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता कम से कम 10वी पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार किसी भी सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए या वो सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक में अकाउंट होना चाहिए और अकाउंट नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ ना ले रहा हो।
  • आवेदनकर्ता ने कभी भी पहले बैंक से लोन ना लिया हो।
  • उम्मीदवार के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी Mukhyamantri Yuva Swarozgar Scheme के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ।

  • सर्वप्रथम आवेदक को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निर्देशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • फिर इस पेज पर आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे योजना , नाम , पिता का नाम , जन्मतिथि , मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी राज्य ,जिला आदि का चयन करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana में लॉगिन कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में आपको Username और Paasword और Captcha Code आदि भरना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका लॉगिन पूरा हो जायेगा।

Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखे ?

राज्य के जिन लाभार्थियों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और वह अपने आवेदन की स्थिति देखना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ?

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको Mukhyamantri Yuva Swarozgar Scheme के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको नीचे आवेदन की स्थिति के आवेदन संख्या भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति जाने के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की ऑफलाइन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का आवेदन पत्र डिप्टी कमिश्नर ऑफिस या फिर जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछ गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान से भरनी होंगी।
  • फिर आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म उसी ऑफिस में जमा करना होगा जहां से आपने यह प्राप्त किया था।
  • संबंधित विभाग आपके आवेदन पत्र को जांच करके आपको इस योजना का लाभ प्रदान करेगा।

Uttar Pradesh Yuva Swarozgar Scheme का सिलेक्शन प्रोसेस

  • आवेदन पत्र 30 दिन के अंदर चयन समिति को भेजे जाएंगे।
  • इसके बाद हर विभाग के कार्यालय प्रमुख आवेदन पत्र का सत्यापन करेंगे
  • इसके पश्चात बैंकों को लोन से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी
  • लोन से संबंधित जानकारी प्रदान करने के बाद जिला स्तर पर कलेक्टर, जिला पंचायत, जिला रोजगार अधिकारी आदि बैठक करके लोन पास होने का निर्णय करेंगे
  • लोन पास होने के 14 दिन के अंदर आपको लोन की राशि प्रदान कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री रोजगार योजना 2023 

आर्टिकल का नामयूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023
योजनामुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
किसके द्वारा शुरू की गयीमाननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सरकारयूपी राज्य सरकार
उद्देश्यराज्य में कोई भी युवा बेरोजगार न हो
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार युवा
आवेदन का मोड़ऑनलाइन मोड़
वर्तमान वर्ष2023
आधिकारिक वेबसाइट 1www.upkvib.gov.in

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ