Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UP Pention Yojna Scheme 2023 | यूपी पेंशन योजना 2023 |

 यूपी पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, UP Pension Scheme नई लिस्ट



UP Pension List:- सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना का संचालन किया जाता है। जिससे कि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों के जीवन में सुधार लाया जा सके। आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसे ही योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम यूपी पेंशन योजना है।                 

 Uttar Pradesh Pension Yojana के माध्यम से उत्तर प्रदेश के वृद्ध, विकलांग एवं विधवा नागरिकों को पेंशन प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको UP Pension Yojana से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। तो यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Pension प्रदेश के वृद्ध, विधवा एवं विकलांग नागरिकों के लिए आरंभ कि गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन प्रदान की जाती है। जिससे कि उनको अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार भी लाती है। यूपी पेंशन योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे। यह योजना प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में भी कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत पेंशन की राशि प्रतिमाह लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाएगी


यूपी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासियों द्वारा ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।



Latest Update:- सरकार ने पेंशन की राशि को किया दोगुना,


विधानसभा में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी के द्वारा 615518 crore रुपए की budget की पेशकश की गई है। इस budget में कई योजनाओं के संबंधित महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, यूपी पेंशन योजना,वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट आदि जैसी योजनाएं शामिल है। इस budget के माध्यम से सरकार द्वारा आने वाले 5 वर्षों का vision पेश किया गया है। सरकार द्वारा वृद्धावस्था pension योजना के अंतर्गत pension की राशि ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है। प्रदेश में लगभग 56 lakh वृद्ध नागरिकों को पेंशन प्रदान की जाती है। सरकार द्वारा योजना के कार्यान्वयन के लिए 7053 crore रुपए 56 lakh की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा निरीक्षक महिला pension योजना के अंतर्गत भी pension की राशि ₹500 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1000 प्रतिमाह कर दी गई है। जिसके लिए सरकार द्वारा ₹4032 crore की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।


Details Of UP Pension Scheme 2023



योजना का नामUP Pension Scheme
किस ने लांच कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यपेंशन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2023
 

UP Pension Yojana का उद्देश्य

UP Pension Scheme का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिला पेंशन प्राप्त कर सकती हैं। जिससे कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। UP Pension के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि सीधे नागरिकों के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी जिससे कि भ्रष्टाचार में रोक लग सकेगी। अब इस योजना की वजह से उत्तर प्रदेश के नागरिको को वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कितने लाभार्थियों को UP Pension Pension दी गयी

इस योजना के अंतर्गत कुष्ठावस्था पेंशन 2500 रूपये प्रतिमाह और वृद्धावस्था ,विधवा , दिव्यांगजनों को 500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से प्रदान की जाएगी।

  • वृद्धावस्था – 4987054
  • निराश्रित – 2606213
  • दिव्यांग – 1090436
  • कुष्ठवस्था -11324

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ